फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस स्टाइल में बनती थीं सेना अधिकारियों की बीवी की ब्लू फिल्में

Sat, 23 May 2015 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ कैंट में खुफिया कैमरे से फौजी की पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया। इस वारदात को अंजाम देने वाला नवीन बेहद शातिर दिमाग का है।
विज्ञापन


मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी नवीन सिंह बिष्ट डेढ़ साल से 25 वायरलेस यूनिट में कुक के रूप में काम कर रहा था।

इसी दौरान उसने कंप्यूटर कोर्स किया। वह कैंट के उन पुराने मकानों को चुनता था जिनकी छत पर सीमेंट की चादरें पड़ी होती थीं। छत पर चढ़कर बाथरूम वाले हिस्से में पहुंचता और छोटा सा छेद करके वहां खुफिया कैमरे फिट कर देता था।

कैमरे फिट करने के लिए वह ऐसा दिन चुनता था जब घर पर कोई नहीं होता था। जब उसने जवान की पत्नी का वीडियो बनाकर उसने रुपया मांगा, तब सैन्य अफसरों से शिकायत पर उसे दबोचा गया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

खुद एडिट करता था वीडियो

पूछताछ में सामने आया कि नवीन खुफिया कैमरे से बनाए गए वीडियो को खुद एडिट करता था। उसने घर के कंप्यूटर व लैपटॉप में एडिटिंग के तमाम सॉफ्टवेयर डाल रखे थे।

वीडियो को मेमोरी कार्ड में डाउनलोड कर लेता था। इसके बाद संबंधित महिला के पति को चिट्ठी लिखकर साथ में मेमोरी कार्ड भेजता था।

पूछताछ में बताया कि चिट्ठी में वह वीडियो को वॉट्सएप ग्रुप, यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया में पोस्ट करने की धमकी देते हुए चार से छह लाख रुपये मांगता था।

वह अपना मोबाइल नंबर चिट्ठी में लिख देता था। इससे शिकार उसे फोन करके संपर्क करता और बताई जगह पर रुपये रख देता था। खुफिया इकाई ने देर रात आरोपी के घर की तलाशी ली जिसमें एक कंप्यूटर व दो मेमोरी कार्ड मिले हैं।

नवीन सिंह बिष्ट का मामला पता लगते ही सेना की खुफिया इकाई ने उसके आसपास जाल बिछा दिया। एक सप्ताह से उसकी हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी।
 
आरोपी जिस हवलदार के घर चिट्ठी पहुंचाने गया, उस समय खुफिया इकाई उसके पीछे लगी थी। चिट्ठी देने के बाद आरोपी ने हवलदार को फोन भी किया।

नवीन सिंह बिष्ट के जवानों और अफसरों के घरों की छत पर पहुंचकर वहां छेद करने के बाद खुफिया कैमरे से जो क्लिपिंग बनाई गई, इससे यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें