फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए साल भर में लखनऊ में कितने बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

Tue, 15 May 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
petrol
विज्ञापन

मोदी सरकार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सोमवार को अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई। सोमवार देर रात जारी रेट के मुताबिक लखनऊ में मंगलवार को पेट्रोल 76.08 रुपये व डीजल 66.50 रुपये प्रति लीटर बिकेगा।

विज्ञापन


पिछले साल की तुलना में पेट्रोल में 7.47 रुपये और डीजल में 10.12 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। 14 मई 2017 को पेट्रोल 68.61 रुपये व डीजल 56.38 रुपये प्रति लीटर था।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम तेजी के बावजूद कर्नाटक चुनाव से पहले तीन सप्ताह तक अपरिवर्तित रहीं पेट्रोल व डीजल की कीमतों में सोमवार को दैनिक मूल्यवृद्धि का सिलसिला फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन


हालांकि सालभर पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ कमी देखने को मिला था। इसके बाद से लगातार कीमतों में 5 पैसे लेकर 35 पैसे प्रति लीटर तक हुई बढ़ोत्तरी से सोमवार को लखनऊ में पेट्रोल की खुदरा बिक्री दर 76.08 व डीजल की 66.50 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई।

एक साल में ऐसे बदले पेट्रोल-डीजल के दाम 
 तिथि                        पेट्रोल प्रति लीटर     डीजल प्रति लीटर                         
विज्ञापन

14 मई 2017               68.61                    56.38
12 नवंबर 2017            71.94                   59.45
10 फरवरी 2018           74.37                   63.71
14 अप्रैल 2018             75.38                   65.71
14 मई 2018             76.08                      66.50

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें