लखनऊ। चिनहट में रविवार दोपहर अवैध रूप से चल रही कांच के सामान बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में रखे केमिकल के कारण ताबड़तोड़ धमाके होने लगे। घटना के समय फैक्टरी बंद थी। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। फैक्टरी में अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं थे और न ही मालिक के पास फायर एनओसी थी।
जैनाबाद में आनंद की जेनिसिस विडोर्स प्रा.लि. कांच फैक्टरी है। मैनेजर देशरथ त्रिपाठी ने बताया कि रविवार के चलते फैक्टरी बंद थी। सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर थे।
दोपहर करीब एक बजे गार्ड को फैक्टरी के अंदर आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई पड़ा। शोर सुन आसपास संचालित अन्य फैक्टरी के कर्मचारी भी वहां आ गए। गार्ड ने घटना की जानकारी देशरथ, दमकल और पुलिस को दी। वहीं, लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।
धमाकों से दहल उठे लोग
आग बुझाने के दौरान फैक्टरी में एक के बाद एक कई धमाके होने लगे। लोग घबराकर फैक्टरी के बाहर भाग गए। इस बीच एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव तीन गाड़ियाें और दमकल कर्मियों के साथ पहुंचे। उन्होंने आग की भयावहता को देखते हुए टाटा टेल्को कंपनी की विशेष फायर यूनिट को भी बुलाया। धुएं के कारण हो रही घुटन से दमकल कर्मियों का सांस लेना दूभर हो गया। उन्होंने ब्रीदिंग ऑपरेटिंग सेट पहने और दोबारा आग बुझाने में जुट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद एफएसओ व उनकी टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
नहीं थे आग से बचाव के इंतजाम
एफएसओ ने बताया कि फैक्टरी में तारों का मकड़जाल फैला हुआ था। इन्हीं तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। फैक्टरी मालिक के पास न तो एनओसी थी और न ही अग्नि सुरक्षा उपकरण। उपकरण होते तो समय रहते ही आग पर काबू पा लिया जाता। मालिक आनंद को विभाग जल्द ही नोटिस जारी कर सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए 15 दिन का समय देगा। फिर भी मालिक ने कुछ नहीं किया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कांच फैक्टरी में लगी आग।
कांच फैक्टरी में लगी आग।
कांच फैक्टरी में लगी आग।
कांच फैक्टरी में लगी आग।
कांच फैक्टरी में लगी आग।
कांच फैक्टरी में लगी आग।