फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किराने की दुकान में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक इलाके की बान वाली गली में रविवार देर रात आकाश अग्रवाल की किराने की दुकान के ग्राउंड फ्लोर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। संकरी गली में दुकान होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार रात 11:38 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह दो गाड़ियों और अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि गली काफी संकरी होने के कारण फायर इंजन को दुकान तक पहुंचाना मुश्किल था। दुकान से आग की लपटें निकल रही थीं और पूरी गली धुएं से भर गई थी। ऐसे में गाड़ी को बाहर खड़ा कर होज पाइप के जरिये पानी की पंपिंग शुरू की गई। आग की विकरालता को देखते हुए तीसरी दमकल गाड़ी भी मौके पर बुला ली गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें