फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.10 लाख जोड़ों का सामूहिक विवाह: वर कहीं का भी हो, पर वधू यूपी की होनी चाहिए, यहां कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Sun, 08 Oct 2023 08:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

योजना के तहत वित्त वर्ष 2023-24 की शुरुआत में करीब नौ हजार जोड़ों के विवाह ऑफलाइन मोड में आवेदन लेकर किए गए थे लेकिन अब ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह का अयोजन हर वर्ष होता है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रमों की तिथियां शुभ लग्न देखकर तय की जाएंगी। चालू वित्त वर्ष में 1.10 लाख जोड़ों का विवाह कराने लक्ष्य रखा गया है। इस बाबत जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। यूपी की मूल निवासी कन्या का ब्योरा देने पर ही पोर्टल cmsvy.upsdc.gov.in पर आवेदन करने का विकल्प खुलेगा। हालांकि वर भारत के किसी भी राज्य का हो सकता है।

विज्ञापन


योजना के तहत वित्त वर्ष 2023-24 की शुरुआत में करीब नौ हजार जोड़ों के विवाह ऑफलाइन मोड में आवेदन लेकर किए गए थे लेकिन अब ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य कर दिया गया है। अभी तक करीब 15 हजार आवेदन आ चुके हैं। दो लाख रुपये तक सालाना आयसीमा वाले परिवार योजना का लाभ ले सकते हैं, बशर्ते कन्या की उम्र विवाह के समय 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक हो।

विवाह के लिए पोर्टल पर आवेदन 28 अगस्त से लिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि आवेदन से पहले पोर्टल पर कन्या के आधार का ब्योरा अपलोड करना पड़ेगा। इससे यह पता चलेगा कि कन्या यूपी की निवासी है या नहीं। यहां की निवासी होने और उम्र के मानक का पालन होने पर ही आगे की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी, वरना आवेदन का विकल्प ही उपलब्ध नहीं होगा।
विज्ञापन


जिलों को भेजे निर्देशों में कहा गया है कि शुभ लग्न देखकर ही कार्यक्रम की तिथियां तय की जाएं। नवरात्र में काफी जिलों में कार्यक्रम किए जाने की संभावना है। बता दें कि इस योजना में कन्या के बैंक खाते में 35 हजार रुपये नकद भेजे जाते हैं, जबकि 10 हजार रुपये की विवाह के दिन उपहार सामग्री दी जाती है। प्रति जोड़ा छह हजार रुपये आयोजन पर खर्च होते हैं। इस तरह से प्रति जोड़ा कुल 51 हजार रुपये व्यय होते हैं।

कानपुर-बहराइच से शिकायतें नहीं मिलीं सही
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में वर्ष 2022-23 में कानपुर और बहराइच में गड़बड़ियों की शिकायतें आई थीं। समाज कल्याण विभाग का कहना है कि इनकी जांच कराई गई, पर शिकायतें सही नहीं पाई गईं। इस साल नौ हजार जोड़ों के विवाह कराए गए हैं। इसमें भी किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें