फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजमिस्त्री की आत्महत्या के मामले में पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के कल्ली पूरब गांव निवासी राजमिस्त्री बबलू की आत्महत्या के मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने उनकी पत्नी चांदनी और प्रेमी सत्यम पाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय ने बताया कि बबलू के पिता श्रीराम ने बहू चांदनी और उसके प्रेमी प्राइवेट बैंककर्मी सत्यम पाल के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने चांदनी को उसके घर और सत्यम को निगोहां से गिरफ्तार किया। बबलू का विवाह लगभग 15 साल पहले चांदनी से हुआ था। आरोप है कि चांदनी का प्रेम प्रसंग सत्यम पाल नामक से हो गया। इसकी जानकारी होने के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान होकर बबलू ने बुधवार को आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें