फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 02 Apr 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के कमलापुर गांव निवासी राजमिस्त्री रामखेलावन (40) ने मंगलवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम के अनुसार, रामखेलावन मंगलवार रात शराब पीकर घर पहुंचे। खाना खाने के बाद वह परिवार के सभी लोगों के साथ बरामदे में लेट गए। रात करीब 12:30 बजे वह उठकर कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पत्नी फूलमती ने दरवाजा खटखटाया तो रामखेलावन ने बताया कि बिजली का तार निकल गया है उसे लगा रहा हूं। कुछ देर के बाद भी रामखेलावन ने दरवाजा नहीं खोला तो फूलमती लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचीं। वहां पति का शव छत में लगे छल्ले से साड़ी के सहारे लटका मिला। लोग उन्हें फंदे से उतारकर सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि रामखेलावन शराब पीने के आदी थे और इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की है। रामखेलावन के परिवार में दो बेटियां वैष्णवी व किंजल और बेटा आरुष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें