फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में बढ़ेंगे मारुति कारों के दाम

Fri, 06 Dec 2013 01:20 AM IST
अभिषेक यादव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मारूति सुजुकी कारों के दाम एक बार फिर से बढ़ सकते हैं। मारूति-सुजुकी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) मयंक पारीक के मुताबिक दामों में वृद्धि की जानी है।
विज्ञापन


यह कितनी होगी यह अभी तय नहीं है लेकिन यह वृद्धि 2 से 5 प्रतिशत तक हो सकती है।

राजधानी में गुरुवार को मौजूद मयंक पारीक ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष के पिछले 8 महीनों में 6 प्रतिशत की गिरावट झेल रहे देश के कार बाजार के लिए उत्तर प्रदेश राहतकारी साबित हुआ है।

दर्ज की 13 फीसदी वृद्घि
मारूति ने यहां 13 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। वहीं पूरे भारत में 1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा कारें ग्रामीण क्षेत्रों में बिकीं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में पिछले चार साल में कारों की मांग छह गुना तक बढ़ गई है।
विज्ञापन


पारीक ने बताया कि मारूति इस वर्ष अपनी कुल उत्पादन यूनिट का 5.3 प्रतिशत हिस्सा उप्र में उतारेगा। जो यहां कि कार बाजार के लिए जबरदस्त क्षमता है।

एक ओर बड़े शहरों में वृद्धि रुकी है या कम हुई तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तेज वृद्धि हुई है। पारीक के मुताबिक गांवों का सड़कों से जुड़ना और ग्रामीणों की खरीदने की क्षमता में बढ़त से तेजी आई है।

इसे को भांपते मारूति ने रूरल मार्केट स्ट्रैटजी बनाई है। इसके तहत तहसीलों में करीब साढ़े तीन हजार रेजीडेंट डीलर सेल्स एग्जीक्यूटिव्ज नियुक्त किए।

सर्वो नहीं होगी भारत में लांच
ऑटोमोबाइल सेक्टर में लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि मारूति सुजुकी करीब 2 लाख रुपये की सर्वो कार को भारत में जल्द से जल्द लांच करने जा रहा है। लेकिन मयंक पारीक ने इन कयासों को खारिज करते हुए कहा कि कंपनी भारत में सर्वो को कभी लांच नहीं करेगी।

उनके अनुसार कंपनी को यह फायदेमंद नहीं लगता। हालांकि हर वर्ष एक मॉडल लांच करने की नीति पर कंपनी कायम है और 2018 तक हर वर्ष एक नई कार भारत में लांच की जाएगी।
विज्ञापन


निकट भविष्य में एसयूवी अल्फा को लांच किया जाएगा। जिसे कॉन्सेप्ट कार के तौर पर काफी सरहना मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें