लोक निर्माण विभाग में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के 11927 मार्गों का शिलान्यास डिजिटल तरीके से किया। विभिन्न क्षेत्रों में 2262 करोड़ की लागत से बनने 18486 किमी मार्गों का निर्माण कराया गया । इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने शहीदों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री ने घोषणा कि लोक निर्माण विभाग सभी बलिदानी वीरों के गांव की सड़कों को उनके नाम से बनाकर मुख्य मार्ग से जोड़ेगा। साथ ही उनके प्रवेश द्वारा भी बनेंगे, जिसका नामकरण शहीद सैनिक के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन, जो कि करीब चार करोड़ 95 लाख है शहीद परिवारों को देंगे।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार ने 4600 से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए स्वीकृतियां दी हैं। इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं अब तक 5423 किमी ग्रामीण मार्गों का निर्माण हो चुका है। यातायात बढ़ने के लिए मार्ग रिहैबिलिटेशन की स्वीकृति शासन से ली जायेगी। अब तक नई तकनीक से सड़क बनाकर विभाग ने करीब 942 करोड़ की बचत की है। जबकि 30.42 लाख घन मीटर पत्थर व 12 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई गई है। यह दो लाख 59 हजार करोड़ कारों से एक वर्ष में होने वाले कार्बन उत्सर्जन के बराबर है।