फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के चर्चित मार्टिना हत्याकांड में एक और खुलासा, भाभियां भी थीं शामिल

Sat, 09 Dec 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मार्टिना गुप्ता
विज्ञापन
पीजीआई के एल्डिको निवासी 28 वर्षीय मार्टिना गुप्ता की घर पर हुई हत्या के मामले में उसकी दो भाभियों की भूमिका भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय का कहना है कि दोनों पर हत्या की साजिश रचने और साक्ष्य मिटाने का आरोप है। पुलिस घर से फरार मार्टिना के भाई यश और राज के साथ ही उसकी दोनों भाभियों का गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी कर रही है।

इंस्पेक्टर का कहना है कि मार्टिना के फरार भाइयों की तलाश में दबिश दी जा रही है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका है। हत्याकांड की जांच के दौरान पता चला कि मार्टिना की दो भाभी भी वारदात के वक्त घर पर मौजूद थीं। उन्हें न सिर्फ वारदात की जानकारी थी बल्कि वह हत्या की साजिश में भी शामिल थीं।
विज्ञापन


मार्टिना की हत्या के बाद दोनों ने साक्ष्य मिटाने में परिवार के अन्य सदस्यों का साथ दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब भी उन्होंने घटना से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी। 

ये भी पढ़ें- पांच गोलियां मारकर लड़की की हत्या, परिवारीजन बोले- डिप्रेशन में थी इसलिए सुसाइड किया

मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राकेश बाबू गुप्ता की बेटी मार्टिना की 11 नवंबर को उसके ही बेडरूम में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार के सदस्य इस पूरे मामले को पुलिस से छिपाए रहे और खुदकुशी साबित करने की कोशिश की।

पोस्टमार्टम में शरीर से पांच गोलियां मिलने के बाद मार्टिना की मां ने पति राकेश बाबू गुप्ता पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने राकेश बाबू के साथ ही मार्टिनाके भाई अजीत उर्फ दीपक गुप्ता और यश गोयल को गिरफ्तार किया था। हत्या में घर पर मौजूद भाई अंशू व राज की भी भूमिका सामने आई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने दबिश दी लेकिन दोनों भाग चुके थे। अब तक की जांच में मार्टिना की दो भाभी भी हत्याकांड में दोषी पाई जा रही हैं। इसके साथ ही पुलिस एक पत्रकार की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। हत्या के बाद उक्त पत्रकार ने मार्टिना के घर आकर मामला मैनेज करने की कोशिश की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें