लखनऊ। करवा चौथ के अवसर पर शहर के बाजार बृहस्पतिवार देर शाम से ही सज-धज कर गुलजार रहे। अमीनाबाद, चौक, भूतनाथ, आलमबाग, महानगर, इंदिरानगर, गोमतीनगर और आशियाना में गहनों, साड़ियों, घड़ियों और मोबाइल्स की दुकानों पर सुहागिनों की भीड़ रही। महंगाई की वजह से इस बार सोने की जगह 18 कैरेट गोल्ड की इटैलियन ज्वेलरी और रोजगोल्ड को ज्यादा तवज्जो दी गई।
नई उम्र की महिलाएं कम वजन के नेकलेस, पेंडेंट और ब्रेसलेट खरीदने में आगे रहीं। हीरे के लाइट वेट गहनों और गिफ्टिंग आइटम्स जैसे अंगूठी, टॉप्स, पायल और बिछिया की बिक्री भी शानदार रही। आशियाना के सराफा कारोबारी व लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया कि सोने के मुकाबले इस बार चांदी के गहनों की बिक्री ज्यादा रही। करवा चौथ पर ही करीब 50 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
घटचोला और बंधेज की साड़ियों पर लट्टू रहीं महिलाएं
फोटो
करवा चौथ पर इस बार बंधेज और घटचोला की साड़ियां खूब पसंद की गईं। भूतनाथ के बड़े साड़ी कारोबारी उत्तम कपूर ने बताया कि साड़ियों में चुनरी, बंधेज और घटचोला की साड़ियां डिमांड में रहीं। 1000 से लेकर 15 हजार तक की साड़ियां खूब बिकीं। आगे आने वाली सहालग की वजह से भी महिलाओं ने लहंगे भी खरीदे। 10000 से लेकर 30 हजार तक के अलग अलग डिजाइन के गहनों की भी अच्छी बिक्री रही।
-
तीन लाख की बिकी सोने की घड़ी
करवा चौथ पर गिफ्टिंग के लिए घड़ियां भी खूब पसंद की गईं। हजरतगंज के एक शोरूम के मैनेजर प्रियदर्शन निगम ने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा 5-20 हजार तक की लेडीज घड़ियां बिकीं। बृहस्पतिवार को एक ग्राहक ने तीन लाख रुपये की सोने की लेडीज घड़ी खरीदी।
करवा चौथ की खबर का जोड़
गिफ्टिंग के लिए 4000 स्कूटी की बुकिंग
करवा चौथ पर पत्नियों को गिफ्टिंग के लिए इस बार स्कूटी का भी खूल चलन रहा। स्थिति यह रही कि प्रमुख कंपनियों के ईवी स्कूटी का शहर में स्टॉक तक नहीं बचा। बाइक व स्कूटी डीलर मोहित बख्शी बताते हैं कि ईवी स्कूटी की बिक्री इतनी ज्यादा है कि हमारे पास स्टॉक तक नहीं बचा है। करवा चौथ के एक दिन बाद स्टॉक आएगा। कारोबारी बताते हैं कि करवा चौथ के लिए ही शहर भर में करीब 4000 स्कूटी की बुकिंग हुई।
-
पत्नी ही नहीं बल्कि पतियों के लिए भी खरीदारी
करवा चौथ पर आमतौर पर पति उपहार देने के लिए खरीदारी करते हैं, लेकिन अब यह ट्रेंड बदल रहा है। बृहस्पतिवार को कई महिलाओं ने पतियों के लिए उपहार खरीदे। हजरतगंज स्थित श्रीराम टावर में मोबाइल खरीदने आईं आशियाना की दीपिका ने बताया कि हर बार हमें ही गिफ्ट मिलता है। इस बार पति को गिफ्ट देने के लिए मोबाइल खरीदा। कारोबारी बताते हैं कि 15 हजार से लेकर 45 हजार तक के सबसे ज्यादा मोबाइल बिके।
अमीनाबाद, चौक, भूतनाथ, आलमबाग, महानगर, इंदिरानगर, गोमतीनगर और आशियाना में गहनों, साड़ियों, घड़ि