फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 23 Jul 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के राजा विहार निवासी आरती (32) की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरती के पिता परमेश्वर ने दामाद और ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मूलरूप से माल के आजादनगर निवासी परमेश्वर ने छह साल पहले आरती की शादी नगर निगम में सुपरवाइजर सूरज राठौड़ से की थी। दोनों के एक बेटा और बेटी हैं। सूरज ने मंगलवार शाम उन्हें बताया कि आरती ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। मायके वाले बलरामपुर अस्पताल पहुंचे तो आरती की मौत की पुष्टि हुई। पिता ने बेटी के सिर और नाक से खून बहने व चेहरे पर सूजन के निशान देखे। उन्होंने आरोप लगाया कि पति और ससुराल वाले दहेज के लिए आरती को प्रताड़ित करते थे। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें