सरोजनीनगर। बिजनौर पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर चोरी के मामले में युवक को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और नकदी बरामद की। उसका साथी अभी भागा हुआ है।
ओमैक्स सिटी निवासी गर्विता सिंह ने 19 जुलाई को बिजनौर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 18 जुलाई की रात उनके घर पर ताला लगा था और वह परिवार सहित हजरतगंज वाले घर में थीं। सीसीटीवी कैमरे के जरिये चोरी की जानकारी हुई। चोर घर और अलमारी के ताले तोड़कर गहने, 50 हजार रुपये और दो घड़ियां चुरा ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये बुधवार को औरंगाबाद अंडरपास से न्यू गुड़ौरा जाने वाली शहीद पथ की सर्विस रोड से विभूतिखंड के कठौता निवासी सुनील को गिरफ्तार किया। सुनील ने बताया कि उसने साथी शंकर के साथ मिलकर 19 जुलाई को रेकी कर चोरी की थी। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि सुनील पहले भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है।