फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 22 Feb 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जमुनी कला में महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनी कला गांव निवासी एक महिला की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के मामा व भाई ने पति पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ऊधोपुरवा निवासी रामचरन यादव ने अपनी बहन बसंती यादव (26) का विवाह थाना क्षेत्र के ही जमुनी कला निवासी राम निवास यादव के पुत्र बाबूराम यादव के साथ किया था। उनकी डेढ़ साल की एक बच्ची भी है। रामचरन के यहां तीन दिन पूर्व बरीक्षा का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए बसंती अपने मायके गई थीं। जहां से बृहस्पतिवार को वापस ससुराल आ गई थीं।
शुक्रवार दोपहर बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर अपने मामा चिल्हरिया निवासी मालिकराम यादव के साथ पहुंचे रामचरन ने देखा कि बसंती का शव चारपाई पर पड़ा था, उनके गले में फंदे का निशान है। जबकि बाबूराम घर छोड़कर भाग गया था। रामचरन की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भिजवा दिया। रामचरन ने बताया कि बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर बाबूराम ने बसंती को मारापीटा था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बसंती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। जबकि मुझे बताया गया था वह बीमार थी, इलाज कराने ले जा रहे थे तो उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष सिरसिया राज कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें