फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पृथ्वीराज का वंशज बताकर युवक से रचाई शादी, तीन लाख ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नई दिल्ली के सरिता विहार निवासी निजी कंपनी के कर्मचारी सुमन सेन गुप्ता ने हरदोई की युवती पर खुद को पृथ्वीराज चौहान का वंशज बताकर शादी करने और तीन लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। अमीनाबाद पुलिस पर भी पीड़ित को पीटने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर अमीनाबाद पुलिस ने चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सुमन के मुताबिक फरवरी 2021 में परिचित जोधपुर के रविंद्र गोपाल श्रेष्ठ उनके लिए रिश्ता लेकर आए। बताया गया कि लड़की पृथ्वीराज चौहान की वंशज है। इसके बाद हरदोई के अतरौली की पूजा से उनकी शादी तय हुई। कोरोना काल के कारण शादी की रस्में गणेशगंज के पास स्थित संतोषी माता मंदिर में हुईं। पूजा के पिता सुरेंद्र और भाई नागेंद्र शादी में शामिल हुए। सुरेंद्र ने कोरोना काल खत्म होने पर धूमधाम से बरात लाने की बात कही।

सुमन ने बताया कि वह लखनऊ आकर पूजा से मिलते थे। आरोप है कि इस बीच उसने उनसे तीन लाख रुपये और मोबाइल ले लिया। दिल्ली में साथ रहने की बात करने पर पूजा टालमटोल करती थी। शक होने पर सुमन ने छानबीन की तो पता चला कि तीनों जालसाज हैं।
विज्ञापन


पीड़ित ने 16 अक्तूबर 2021 को अमीनाबाद थाने में शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय सुमन पर ही समझौता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे इनकार करने पर हिरासत में ले लिया और लॉकअप में बंदकर बुरी तरह पीटा। दुष्कर्म के फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी भी दी। इससे डरे सुमन के समझौता करने पर उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार आजाद के मुताबिक विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें