फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक संबंध का लाइसेंस नहीं शादी : दिव्या दत्ता

विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान अभिनेत्री दिव्या दत्ता और निर्देशक शशांक शाह।
विज्ञापन
लखनऊ। हर हां असल में हां नहीं होती है। पति को शारीरिक संबंध बनाने के लिए पत्नी की सहमति लेना जरूरी है। शादी शारीरिक संबंध का लाइसेंस नहीं है। यह बात हर व्यक्ति को समझनी चाहिए। ये बातें मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहीं। वे बुधवार को गोमतीनगर के होटल में अपनी आने वाली वेब सीरीज ''''चिरैया'''' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की आवाज उठाई।
विज्ञापन

दिव्या दत्ता और निर्देशक शशांक शाह ने कहा कई बार परिस्थितियां और सामाजिक दबाव महिलाओं को चुप रहने पर मजबूर कर देते हैं। पति भी पत्नी का दुष्कर्म करते हैं। उन्होंने समाज की उस मानसिकता पर चोट की, जहां शादी के बाद सहमति को अनिवार्य मान लिया जाता है।

अभिनेत्री ने कहाकि जब तक समाज वैवाहिक दुष्कर्म की वास्तविकता को स्वीकार नहीं करेगा, तब तक महिलाओं की स्थिति में सुधार संभव नहीं है। उन्होंने संगीत जगत में महिलाओं के चित्रण पर बात करते हुए अभिनेत्री नोरा फतेही और गायक बादशाह के हालिया विवादित गीतों पर आपत्ति जताई। कहा कि ऐसी चीजें नहीं बनानी चाहिए, जो लोगों को आहत करें। ''''चिरैया'''' इसी मानसिकता पर चोट करती है।

प्रेसवार्ता के दौरान अभिनेत्री दिव्या दत्ता और निर्देशक शशांक शाह।

प्रेसवार्ता के दौरान अभिनेत्री दिव्या दत्ता और निर्देशक शशांक शाह।

प्रेसवार्ता के दौरान अभिनेत्री दिव्या दत्ता और निर्देशक शशांक शाह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें