फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी की हर ग्राम पंचायत में बरात घर और अंत्येष्टि स्थल बनाने का मसौदा तैयार, इन्हें जोड़ने के लिए सड़कें भी बनेंगी

Mon, 13 Jun 2022 05:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी की हर ग्राम पंचायत में बरात घर व अंत्येष्टि स्थल बनाने का मसौदा तैयार कर लिया गया है। इस योजना में करीब 31 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की सभी 58,189 ग्राम पंचायतों में बरात घर व अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने का मसौदा तैयार किया गया है। इसका प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भी भेज दिया गया है।

विज्ञापन


प्रत्येक बरात घर की लागत 30 लाख व अंत्येष्टि स्थल की 24.36 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह सभी ग्राम पंचायतों में बरात घर बनाने में 17456.70 करोड़ और अंत्येष्टि स्थल बनाने में 14174.84 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि बरात घर और अंत्येष्टि स्थल तक सुगमता से पहुंचने के लिए मार्ग बनाए जाने की भी व्यवस्था की जाएगी। वहां पर सामुदायिक शौचालय, पथ प्रकाश की व्यवस्था जैसी अवस्थापना सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आम जनता व जनप्रतिनिधियों द्वारा इस दिशा में मांग की जाती रही है। इसी क्रम में यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में भी बरात ठहराने पर रोक है। ऐसे में गांवों में बरात घरों का निर्माण जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें