उत्तर प्रदेश में मानसून सीजन में 35 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर मंडलवार लक्ष्य आवंटित किया गया है। वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना और अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह खुद साप्ताहिक समीक्षा कर रहे हैं।
मनोज सिंह ने बताया 35 करोड़ के लक्ष्य में से 12.60 करोड़ पौधे वन विभाग और 22.40 करोड़ अन्य विभागों को रोपने हैं। किस जिले में किसे कितने पौधे लगाने हैं, इसके निर्देश वन मुख्यालय के अलावा सभी डीएम व मंडलायुक्तों को दिए गए हैं।
वन मंत्री ने भी उन जिलों पर खास ध्यान देने के लिए कहा है, जहां फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में वृक्ष आवरण घटा है। इनमें वाराणसी, चंदौली और मिर्जापुर खास हैं। पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में अभियान चलाया जाएगा। बरेली में बरेली-बदायूं रोड पर पौधरोपण बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। रामगंगा नदी के किराने अखा-गैनी रोड पौधरोपण न के बराबर है।
किस मंडल में कितने पौधे रोपे जाने हैं-
मेरठ : 13308616
सहारनपुर :9508420
आगरा : 18455932
अलीगढ़ : 13515848
मुरादाबाद : 19011560
बरेली : 20710940
प्रयागराज : 19397934
वाराणसी : 18076428
मिर्जापुर : 19647620
गोरखपुर : 16193856
बस्ती : 10951072
आजमगढ़ : 13582558
लखनऊ : 40190546
अयोध्या : 25169014
देवीपाटन : 22910838
कानपुर : 26308866
झांसी : 19558068
चित्रकूट : 23501884
कुल- 35,00,00,000