फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों खर्च करने के बाद लड़के ने दहेज में मांगी लग्जरी कार तो सदमे से लड़की के पिता की मौत

Sun, 24 Nov 2019 06:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मड़ियांव के भिठौली में दहेज के लिए शादी टूटने के सदमे से युवती के पिता की मौत हो गई। युवती के परिवारीजनों ने लड़के पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह का कहना है कि युवती का रिश्ता प्रतापगढ़ में तैनात सिपाही सत्यपाल सिंह से तय हुआ था। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि भिठौली की मधुपुरम कॉलोनी निवासी छबीले दास की बेटी की शादी सीतापुर रोड स्थित खदरी निवासी आरक्षी सत्यपाल से तय हुई थी। 13 अक्तूबर को सगाई, वरीक्षा और तिलक समारोह हुआ। छबीले दास ने करीब छह लाख रुपये खर्च किए। युवती के भाई संजय ने बताया कि 25 अक्तूबर को सत्यपाल का मौसेरा भाई घर आया और उसे तोहफे में दिए गए सोने के जेवर मंगा लिए।

इसके बाद 29 अक्तूबर को लड़केवालों ने 1500 वर्ग फीट का प्लॉट व लग्जरी कार की मांग रख दी। लड़कीवालों ने असमर्थता जताई तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। सदमे में छबीले दास की मौत हो गई। इसके बाद संजय की तरफ से सत्यपाल समेत उसके परिवारीजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें