श्रावस्ती। राजकीय आईटीआई भिनगा, इकौना व हरदत्त नगर गिरंट में मंगलवार को अखिल भारतीय व्यावसायिक विषय की मौखिक परीक्षा आयेाजित हुई। इस दौरान तीनों केंद्रों पर 21 परीक्षार्थी नदारद रहे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिनगा में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम की उपस्थिति में मौखिक परीक्षा कराई गई। इसमें पंजीकृत 86 के मुकाबले 78 परीक्षार्थी मौजूद रहे। राजकीय आईटीआई जमुनहा में बीईओ जमुनहा सतीश कुमार की उपस्थिति में आयोजित परीक्षा में 110 के मुकाबले 98 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
वहीं साहब राम सिंह निजी आईटीआई इकौना में सीडीपीओ चंद्र प्रकाश की मौजूदगी में हुई परीक्षा के दौरान 38 परीक्षार्थियों में से 37 ही परीक्षा में उपस्थित हुए। आईटीआई भिनगा के नोडल प्रधानाचार्य नथुनी प्रसाद प्रजापति ने बताया कि मौखिक परीक्षा में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिन्हें आज बुधवार को अंतिम मौका दिया जाएगा। संवाद