फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार का हाल: मौसम के तेवर में आई नरमी... मसालों के भाव हो गए गर्म

Tue, 28 Oct 2025 01:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एक सप्ताह में इलायची, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, जीरा, धनिया जैसे मसालों की कीमत में 10 से लेकर 50 रुपये तक भाव बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी की आहट व सहालग को देखते हुए गरम मसालों की मांग में तेजी आने लगी है। इसका असर थोक से फुटकर मंडियों तक में दिखने लगा है।

विज्ञापन


एक सप्ताह में इलायची, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, जीरा, धनिया जैसे मसालों की कीमत में 10 से लेकर 50 रुपये तक भाव बढ़ गए हैं। बड़ी इलायची के दाम में 200 रुपये किलो का इजाफा हुआ है। आपूर्ति सीमित होने के कारण भी दाम में उछाल आया है।

ये भी पढ़ें - गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी पर्व: सीएम योगी बोले- सनातन परंपरा में सिख गुरुओं का योगदान अविस्मरणीय
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केले की पौष्टिकता निगल रहे रसायन, इंसान के हिस्से में सिर्फ बीमारियां, शरीर को बना रहे खोखला
विज्ञापन


याहियागंज मंडी के मसाला कारोबारी गौतम गुप्ता का कहना है कि बड़ी इलायची नेपाल व सिलीगुड़ी से आती है। नेपाल में इस बार उत्पादन कुछ कम हुआ है। इस बार कुछ देरी भी हो रही है, जिससे शार्टेज बनी है। इस कारण इसके दाम में सबसे अधिक तेजी है।

मसाला कारोबारी विजय अग्रवाल का कहना है कि दिवाली के बाद मौसम सुबह-शाम कुछ ठंडा रह रहा है। सहालग भी शुरू होने वाली है। इस कारण मसालों की फुटकर और थोक दोनों की बिक्री बढ़ गई है। दीपावली तक रोजाना 40 से 50 हजार रुपये तक के मसाले विकते थे। अब 70 से 80 हजार रुपये तक के मसाले बिक जा रहे हैं।
 
 मसाला  भाव (एक सप्ताह पहले)  वर्तमान भाव
 लौंग  750 रुपये  775 रुपये
 जावित्री  1950 रुपये  2000 रुपये
 जायफल  695 रुपये  740 रुपये
 काली मिर्च  690 रुपये  740 रुपये
 दालचीनी  223 रुपये  232 रुपये
 बड़ी पीपल  910 रुपये  1010 रुपये
 जीरा  235 रुपये  255 रुपये
 बड़ी इलायची  1480 रुपये  1680 रुपये
 छोटी इलायसी  3300 रुपये  3500 रुपये

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें