फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समुद्री गस्ती विमान में छेड़छाड़, 16 जून तक नौसेना शौर्य वाटिका में लगा ताला

विज्ञापन
शौर्य वाटिका के गेट पर चस्पा नोटिस्।
विज्ञापन
लखनऊ। शहीद पथ स्थित सीजी सिटी में नवनिर्मित नौसेना शौर्य वाटिका में रखी समुद्री गस्ती विमान में किसी ने छेड़छाड़ कर दी। विमान में वायर व तकनीकी खराबी की वजह से वाटिका को 16 जून तक बंद कर दिया गया है। वहीं, पर्यटन विभाग के अनुसार, दर्शकों की एंट्री निशुल्क रहेगी या टिकट लगेंगे, इसके निर्णय के लिए कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ को देश की पहली नौसेना शौर्य वाटिका की सौगात दी थी। वाटिका के लोकार्पण के दिन ही करीब 800 दर्शकों ने इसका लुत्फ उठाया। देर शाम तक दर्शकों की भीड़ बरकरार रही। रविवार सुबह जब अन्य दर्शक पहुंचे तो वाटिका के मुख्य द्वार पर 16 जून तक बंद रखने का नोटिस चस्पा मिला। सुरक्षा गार्डों ने नोटिस का हवाला देते हुए दर्शकों को वापस कर दिए।
आम लोगों के पहुंचने का यह सिलसिला रविवार होने के नाते सुबह से शाम तक चलता रहा। रविवार को भी संग्रहालय में कर्मी काम करते नजर आए। संग्रहालय में दर्शकों के बैठने से लेकर खाने-पीने के लिए फूड कोर्ट की व्यवस्था की जा रही है। इसी तर्ज पर संग्रहालय को संवारा जा रहा है।

शौर्य वाटिका के गेट पर चस्पा नोटिस्।

शौर्य वाटिका के गेट पर चस्पा नोटिस्।

शौर्य वाटिका के गेट पर चस्पा नोटिस्।

शौर्य वाटिका के गेट पर चस्पा नोटिस्।

शौर्य वाटिका के गेट पर चस्पा नोटिस्।

शौर्य वाटिका के गेट पर चस्पा नोटिस्।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें