फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेरठ सहित कई ट्रेनें कल से निरस्त

विज्ञापन
ट्रेनें निरस्त रहने से लोगों को होगी परेशानी। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के नेरी सीतापुर सिटी स्टेशनों के बीच डबलिंग कार्य के चलते पांच से 11 अप्रैल तक लखनऊ मेरठ सहित कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि चार से 11 अप्रैल तक काठगोदाम लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन मेरठ सिटी एक्सप्रेस 11 अप्रैल तक, मेरठ सिटी लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 12 अप्रैल तक, बापूधाम मोतिहारी आनंदविहार एक्सप्रेस पांच और 10 अप्रैल को तथा बरौनी जम्मूतवी एक्सप्रेस 10 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
ऐसे ही छह अप्रैल को सहरसा आनंद विहार टर्मिनस, सात अप्रैल को आनंदविहार टर्मिनस सहरसा एक्सप्रेस, सात व नौ अप्रैल को दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस, 6, 9 व 11 अप्रैल को अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस, 10 अप्रैल को सहरसा अमृतसर तथा नौ व दस अप्रैल को दरभंगा जलंधर सिटी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

वहीं, सात अप्रैल को कामाख्या आनंद विहार टर्मिनस, 10 अप्रैल को कामाख्या श्रीमाता वैष्ण देवी कटरा, छह अप्रैल को न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर एक्सप्रेस, आठ अप्रैल को अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस तथा आठ अप्रैल को आनंद विहार टर्मिनस कामाख्या बुढ़वल लखनऊ रोजा के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

छह अप्रैल को लखनऊ से गुजरेगी ट्रेन
छह अप्रैल को श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा कामाख्या एक्सप्रेस (15656) बदले रूट रोजा लखनऊ बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी। गाड़ी का ठहराव सीतापुर जंक्शन स्टेशन पर नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें