उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के पिपरसंड स्टेशन पर लूपलाइन के कमिशनिंग के लिए ब्लॉक देने के कारण झांसी इंटरसिटी, आगरा फोर्ट आदि ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है। जबकि कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मी बाई जंक्शन से तीन व चार जुलाई को चलने वाली 11109 वीरागंना लक्ष्मी बाई जंक्शन-लखनऊ जंक्शन झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ जं. से चार व पांच को चलने वाली 11110 लखनऊ जं.- वीरागंना लक्ष्मी बाई जं इंटरसिटी एक्सप्रेस, तीन व चार को 22453 लखनऊ जं.- मेरठ सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस, चार व पांच को 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस व 12176 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
ये भी पढ़ें - 15 अगस्त से लागू होगी मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना, पंजीकरण शुरू, ये मिलेगा लाभ
ये भी पढ़ें - भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव... सपा कार्यालय के बाहर लगा ये पोस्टर हो रहा वायरल
पहली जुलाई को 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-मिर्जापुर-दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जाएगी। तीन को 09421 अहमदाबाद-दरभंगा समर स्पेशल भी कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते, दो को 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-फाफामऊ-प्रतापगढ़-अयोध्या-गोरखपुर के रास्ते, तीन को चलने वाली 19615 उदयपुर सिटी कामाख्या कवि गरु एक्सप्रेस भी इसी रास्ते से चलाई जाएगी। चार को चलने वाली 12597 गोरखपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस तथा पांच को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस परिवर्तित गोरखपुर-अयोध्या-प्रतापगढ़-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
सीपीआरओ ने बताया कि चार जुलाई को गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस गोरखपुर से तीन घंटे रिशेड्यूल की जाएगी। चार को ही गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस गोरखपुर से दो घंटे, 15205 लखनऊ जंक्शन जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस लखनऊ जं. से एक घंटे, पांच को गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से दो घंटे तथा लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से आधे घंटे पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।