फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट : होली पर चटख हुआ मेधा का रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग व आर्किटेक्चर संस्थानों में पीजी व पीएचडी प्रवेश तथा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (पीएसयू) में नौकरी के लिए बेंचमार्क माने जाने वाले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) में राजधानी के सैकड़ों मेधावियों ने सफलता पाई है। इनमें अधिकतर छात्र आईईटी व लखनऊ विश्वविद्यालय के हैं। लविवि के छात्र अमित कुमार को समाजशास्त्र में ऑल इंडिया रैंक 03 व आईईटी के शिवम गुप्ता को इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन में 09वीं, लविवि की छात्रा ला राइब हसन रिजवी को मनोविज्ञान में 29वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

आईआईटी खड़गपुर द्वारा गेट का परिणाम होली के दिन जारी किया गया है। राजधानी के 12 छात्रों ने टॉप 20 रैंक भी हासिल की है। इसके साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के छात्र ओम शुक्ला ने ऑल इंडिया रैंक 56वीं, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र आशीष प्रजापति की ऑल इंडिया रैंक 325 रही है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पूनम टंडन व इंजीनियरिंग संकाय के इंचार्ज प्रो. आरएस गुप्ता ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
वहीं आईईटी के अभिषेक शर्मा को एआईआर 203, आशीष गौरव को एआईआर 117, ऋषभ कुमार को एआईआर 266, सात्विक पांडेय को एआईआर 278, अनुराग चौहान को एआईआर 53, सौरभ श्रीवास्तव को एआईआर 134, हरीश दोहन को एआईआर 137वीं मिली है। निदेशक प्रो. विनीत कंसल ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है। इस परीक्षा में शीर्ष स्कोरर को सीधे नौकरी के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।
विज्ञापन

इन्होंने भी पाई सफलता
लविवि इंजीनियरिंग संकाय के अभिषेक शुक्ला, अमन कुमार सोनी, अनिकेत सोनकर, अंकुर पाल, आशीष कुमार आर्या, आशीष प्रजापति, अस्मा रज़ा, आयुष कुमार, आयुष कुमार मिश्रा, दीपक यादव, काजल सिंह, माज़ हुसैन मरिया सुल्ताना, मुकेश चौरसिया, निखिल पटेल, पंकज कुमार, प्रियंका ठाकुर, राहुल कुमार, राम कृष्ण, रवि भूषण वर्मा, ऋषभ, सम्मान त्रिपाठी, संकल्प राय, शाश्वत मौर्या, शिवाजी यादव, शिवानी श्रीवास्तव, सुजाता यादव, उज्जवल सिंह और उत्कर्षा ने गेट में सफलता पाई।
शिवम गुप्ता (एआईआर 09वीं)
आईईटी से बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन फाइनल ईयर का स्टूडेंट हूं। फिलहाल पब्लिक सेक्टर में जॉब करके देश के लिए कुछ करना है। वर्तमान में पीएसयू भी लॉस में चल रही हैं। इनकी बेहतरी के लिए कुछ करना चाहता हूं। इनको लॉस से बाहर लाने के लिए कुछ आइडिया हैं मेरे पास। अगर उस पर ठीक से काम हुआ तो यह फिर बेहतर स्थिति में होंगी। पिता अरुण कुमार गुप्ता की कंफेक्शनरी शॉप है।
रवि वैदिक (एआईआर 78वीं)
आईईटी से बीटेक इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में फाइनल ईयर का स्टूडेंट हूं। आईआईटी बांबे या बंगलौर से एमटेक करके कोर ग्रुप में ही जॉब करने का सोचा है। खुद का बिजनेस या स्टार्टअप पर भी काम करने का इरादा है, ताकि कुछ और लोगों को जॉब का बेहतर अवसर उपलब्ध करा सकूं। देश में सेमी कंडक्टर का निर्माण नहीं होता है। मैं इसके निर्माण के लिए काम करना चाहता हूं। अगर इसमें सफलता मिली तो ऑटो इंडस्ट्री के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। पिता चंद्रशेखर बिजनेसमैन व मां केशवती गृहिणी हैं।
अमित कुमार (एआईआर 03)
लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। पीएचडी करके बतौर शिक्षक काम करना चाहता हूं। एक शिक्षक के रूप में कई युवाओं को तैयार करने में सहयोग दे सकता हूं। मेरी सफलता में मेरे शिक्षकों का काफी योगदान है। जिसकी वजह से पहले प्रयास में ही मुझे सफलता मिली है। मेरा मानना है कि हमें जिस भी चीज की पढ़ाई या तैयारी करनी है, उसे मन लगाकर करना चाहिए। उसके लिए समर्पित होना चाहिए। पिता सीपी राम सीआईएसएफ में हैं और मां धनवटी देवी गृहिणी हैं।
ओम शुक्ला (एआईआर 56)
लखनऊ विश्वविद्यालय से पीजी किया है। मेरी बड़ी बहन पंखुडी शुक्ला व भाई दिव्यांश शुक्ला इंडियन स्टेटिस्टिक्स सर्विस में हैं। उनसे प्रेरित होकर मैं भी इसी विभाग में जॉब करना चाहता हूं। इसके लिए यूपीएससी की तैयारी कर रहा हूं। मौका मिला तो पीएचडी भी करूंगा ताकि अपने नॉलेज को और बेहतर कर सकूं। देश की बेहतरी के लिए कुछ और करना चाहता हूं। पिता महेश शुक्ला एलआईसी में व मां दीप्ति शुक्ला गृहिणी हैं। मेरे शिक्षकों व अभिभावकों ने मेरे लक्ष्य को पूरा करने में बहुत सहयोग व मार्गदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें