फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकायों में लागू होगा न्यूनतम पदों का मानक, पूर्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई समिति

Tue, 01 Dec 2020 12:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर निकायों में न्यूनतम पद रखने के लिए मानक तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों से केंद्रीयत, अकेंद्रीयत, संविदा, आउटसोर्सिंग व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पदों का ब्योरा मांगा गया है। मानक समिति इस पर विचार करने के बाद अपनी संस्तुति सरकार को सौंपेगी।

विज्ञापन


दरअसल, नगर निकायों में काफी ऐसे पद हैं जिनकी अब जरूरत नहीं है। 1970 के दशक में सृजित इन पदों पर तैनात अधिकांश कर्मचारी अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके बाद इन पदों पर भर्ती नहीं की गई है।

दूसरी ओर कई वर्षों से स्थायी भर्ती न होने से विभिन्न संवर्ग के पदों पर संविदा, आउटसोर्सिंग व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की नियुक्ति कर काम चलाया जा रहा है। कर्मचारी संगठनों की मांग पर सरकार निकायों में अनावश्यक पदों को समाप्त कर नए सिरे से पदों को सृजित करने के बाद संविदा, आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतनभोगी को नियमित करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


इसके लिए पूर्व मुख्य सचिव अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में एक मानक समिति गठित की गई है। समिति की कोशिश है कि पदों की संख्या न्यूनतम रहे। निदेशक स्थानीय निकाय डॉ. कॉजल ने सभी निकायों से संवर्गवार स्वीकृत पदों का ब्योरा मांगा है, जिसे मानक समिति को उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें