फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौत

Sun, 19 Feb 2017 09:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 5
रायबरेली के लालगंज-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जनता बाजार के निकट शनिवार देर रात बारात से लौट रही एसयूवी की ट्रक से जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। एक घायल को हालत गंभीर होने पर सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मरने वालों में पांच लोग लोदीपुर उतरावां गांव के ही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एक्सीडेंट
​जानकारी के मुताबिक, बोलेरो सवार लोग लोधीपुर उतरावां गांव से कानपुर बारात में गए थे, लौटते वक्त लालगंज के पास ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। टक्कर के बाद 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 1 घायल ने लखनऊ में दम तोड़ दिया वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
ब‌िलखते पर‌िजन
विकास गुप्ता (34) पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी  कोन्सा थाना, गुरुबाक्सगंज, श्रीकृष्ण (50) पुत्र महाराम निवासी गुरुद्वारा रोड, लालगंज, सुरेश चौरसिया (45) पुत्र देवी सहाय, भगोती सिंह (60), पुत्र शिवदत्त सिंह, अनंतु सैनी (80) पुत्र हनुमान सैनी, कृपाशंकर (38) पुत्र शिवलाल सैनी, कृष्णबहादुर (45) पुत्र राजबहादुर सभी लोदीपुर उतरवा गांव निवासी है।

 

4 of 5
एक्सीडेंट
मबिलास (40) पुत्र रामआसरे, निवासी जिंदाखेड़ा मजरे गुलरिहा जिला उन्नाव, शिवचरन उर्फ़ बाबू, चौरसिया (50) पुत्र बच्चू खीरो ब्लाक के सामने रहने वाले है। यह सभी मृतक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्सीडेंट
घायल रामशंकर (33) पुत्र रामदेव (रेफर), रिषभ (10) पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी लोदीपुर उतरवा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें