फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये किसने कहा, सुषमा की पढ़ाई में नहीं होगी पैसों की किल्लत

Mon, 02 Sep 2013 07:47 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विवि में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी में दाखिला लेने वाली होनहार साढ़े तेरह वर्षीय सुषमा वर्मा को आर्थिक मदद देने के लिए एनआरआई ने हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन


अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट में अधिकारी रफत सरोश ने लविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित को ई-मेल व फोन से उसकी पूरी पढ़ाई का खर्चा उठाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने सुषमा के पिता तेज बहादुर वर्मा से भी फोन पर बात की।
13 साल की बेटी को करनी थी MSc, पिता ने बेचा खेत

सुषमा के पिता कहते हैं कि रफत सरोश ने उन्हें पूरा भरोसा दिलाया है कि बिटिया की पढ़ाई में पैसों की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने फीस का इंतजाम करने के साथ-साथ हर महीने पांच हजार रुपये और एक लैपटॉप देने का वादा किया है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि सुषमा को पढ़ाने के लिए तेज बहादुर ने अपना एक बीघा खेत बेच दिया और लविवि में पहले सेमेस्टर की 25,075 रुपये फीस जमा की। आगे की पढ़ाई में उनकी आर्थिक स्थिति आड़े आ रही थी।
इस पर लविवि के पूर्व छात्र और गीतकार जावेद अख्तर सहित महाराष्ट्र के कोल्हापुर निवासी शिक्षक व समाजेसवी अभिषेक पाटिल ने भी आर्थिक मदद देने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

तेज बहादुर ने बताया कि ‘अमर उजाला’ की पहल के कारण ही उन्हें यह मदद मिल रही है। रविवार को सुबह अमेरिका से रफत सरोश का फोन आने के बाद उनका हौसला बढ़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें