फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन के धार्मिक जलसे के बाद लखनऊ की मस्जिदों में भी पड़ताल, कई विदेशी मिले

Tue, 31 Mar 2020 09:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस करती प्रशासन व पुलिस टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में धार्मिक जलसे से कोरोना वायरस फैलने के अलर्ट के बाद पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार को राजधानी की मस्जिदों की पड़ताल की तो चौंकाने वाली जानकारी मिली।

विज्ञापन


कैसरबाग की मरकजी मस्जिद, काकोरी के पलिया स्थित जामा मस्जिद और मड़ियांव के मुतक्कीपुर स्थित मकवा मस्जिद में बांग्लादेश, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान से आए कुल 23 पुरुष व महिलाएं रह रही थीं। सबसे बड़ी बात यह कि इन विदेशी नागरिकों के बारे में मस्जिदों के मुतवल्ली और केयरटेकर ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अधिकारियो को कोई सूचना तक नहीं दी थी।

पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय, मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने तीनों मस्जिदों का निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी विदेशी नागरिक एक धार्मिक जलसे में शरीक होने लखनऊ आए थे।
विज्ञापन


कैसरबाग की मरकजी मस्जिद में कजाकिस्तान के 2 और किर्गिस्तान के 4 नागरिक ठहरे हुए थे। सभी ने पूछताछ में बताया कि वे दिल्ली से 13 मार्च को ट्रेन से लखनऊ पहुंचे थे। उन्हें दो अप्रैल को वापस जाना है। लखनऊ में धार्मिक जलसे के बाद उन्हें अन्य जगह भ्रमण करना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते यहीं रुक गए।

एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सभी टूरिस्ट वीजा पर लखनऊ आए हैं। यहीं से जानकारी मिली कि धार्मिक जलसे के लिए आए बांग्लादेश के कुछ लोग मड़ियांव के मुतक्कीपुर स्थित मकवा मस्जिद और काकोरी के पलिया स्थित जामा मस्जिद में ठहरे हैं।

लखनऊ में आए लोग शामिल नहीं हुए थे निजामुद्दीन के जलसे में
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि राजधानी की मस्जिदों में मिले विदेशी नागरिक दिल्ली से ट्रेन से लखनऊ आए जरूर थे, लेकिन निजामुद्दीन अथवा किसी अन्य मस्जिद में आयोजित धार्मिक जलसे में शामिल नहीं हुए थे। वहीं, डीएम ने भी इस पड़ताल को रूटीन बताते हुए कहा कि इनका निजामुद्दीन के जलसे से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें