यूपी में अन्य पार्टियों से नेताओं का कांग्रेस में आना जारी है। शुक्रवार को बसपा के हरदोई से प्रत्याशी रहे शोभित पाठक अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पूर्व सांसद स्व. सुरेन्द्र पाल पाठक के पुत्र व बहुजन समाज पार्टी के नेता शोभित पाठक व गोरखपुर से अजवर अहमद, संतोष कुमार, शाहिल खां, सद्दाम हुसैन अंसारी, राम ननक सिंह ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, कांग्रेस कमेटी हरदोई के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, शिव भगवान, युवा कांग्रेस कमेटी हरदोई के जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव आदि उपस्थित थे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में शाहनवाज खान को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।