फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर राज्यपाल आनंदीबेन, मुख्यमंत्री योगी और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Thu, 31 Dec 2020 11:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने नववर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नववर्ष  सभी के लिए सुख, समृद्धि और शांति से परिपूर्ण हो। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में सावधान और सतर्क रहें। भीड़भाड़ से बचें तथा सामाजिक दूरी के साथ मास्क का प्रयोग करते हुए नववर्ष का आनंद लें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नए वर्ष में और गति मिलेगी। राज्य की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्त्रस्म संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरन्तर बेहतर हो रहा है। राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं तथा नौजवानों की प्रगति और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने नववर्ष के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि नववर्ष परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा। किसानों, नौजवानों, गरीबों व महिलाओं को नववर्ष में खुशियां मिलेंगी तथा हर्ष व सम्मान  के साथ जीने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस कार्य समिति सदस्य प्रमोद तिवारी व विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, मंत्री ब्रजेश पाठक, डा. महेंद्र सिंह, बलदेव सिंह औलख, उपेंद्र तिवारी, अशोक कटारिया, अनिल राजभर, कपिलदेव अग्रवाल, स्वाति सिंह, बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास ने भी प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें