फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 8 यात्री घायल, एक की हालत नाजुक

Sun, 30 Jun 2019 02:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या जिले के कोतवाली रुदौली के भेलसर के पास एनएच 28 हाइवे पर रविवार को सड़क दुर्घटना हुई। दुर्घटना में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन


हादसे में आठ यात्री घायल हो गए हैं, जबकि एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायलों को रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

सभी घायल आजमगढ़ के रहने वाले हैं। बस आजमगढ़ से लखनऊ आ रही थी तभी रुदौली के भेलसर के पास हादसा हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें