फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: श्रद्घालुओं से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, 25 घायल

Sun, 04 Apr 2021 04:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलरामपुर के उतरौला स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बस्ती मार्ग पर पिपराराम गांव के निकट श्रद्घालुओं से भरी पिकप (मिनी ट्रक) अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में 24 लोग घायल हो गए। यह सभी लोग बस्ती से मुंडन कराने बहराइच दरगाह जा रहे थे। घायलों में चार की हालत गंभीर है। इन्हें इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती के मंझरिया गांव निवासी दिलीप व संदीप अपनी पुत्रियों दिव्यांसी व काव्या का मुंडन करवाने बहराइच दरगाह जा रहे थे। दोनों लोगों के परिवार व रिश्तेदार मिनी ट्रक में सवार थे।

रविवार सुबह करीब 9 बजे बस्ती-बलरामपुर राज मार्ग पर पिपरा राम गांव के निकट गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर गाड़ी के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


एंबुलेंस की मदद से सभी लोगों को सीएचसी उतरौला पहुंचाया गया। घटना में माला, दुर्गावती, अभय, प्रभा, अनूप, दुर्गेश, आयुष, ज्ञानमती, सोनल, अवंतिका, नीलू, अंशिका, वंदना, गायत्री, रमेन्द्र, काव्या, लक्ष्मी, सीता, जर्नादन और आरजू का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है।

गंभीर रूप से घायल शोभावती, दिव्यांशी, वीरेन्द्र तथा राजेश गौड़ को इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्साधिकारी डा. योगेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों को त्वरित उपचार मुहैया कराया गया है। कोतवाल उतरौला पंकज सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें