समाजवादी चिंतक व प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह केजीएमयू को सौंपी जाएगी।
पूर्व मंत्री भगवती सिंह शनिवार को बक्शी का तालाब स्थित डिग्री कॉलेज गए थे। वहीं, पर रात्रि निवास कर रहे थे । सुबह उनका निधन हो गया। इसके बाद परिजन उनका शव लेकर रिवर बैंक कॉलोनी आवास आ गए।
यहां उनका शव दोपहर 1:00 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उन्होंने देह दान का संकल्प लिया था। इसलिए दोपहर बाद केजीएमयू की टीम उनके आवास पर पहुंचकर देहदान की प्रक्रिया पूरी कर आएगी।