फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैसरबाग मछली मंडी में 11 रुपये किराये के चक्कर में जान जोखिम में डाल रह रहे हैं कई परिवार

विज्ञापन
कैसरबाग में इसी स्थान पर​ गिरा था पेड़। लोगों ने बताई परेशानी।
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग मछली मंडी में मंगलवार को पुराना और भारी-भरकम पीपल का पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हुए थे। यहीं आसपास के छह परिवार आज भी ऐसे जर्जर मकानों में रह रहे हैं, जिनकी छतों पर पेड़ तक उग आए हैं। दीवारें दरक रही हैं, पानी टपकता है, फिर भी ये परिवार मात्र 11 रुपये किराये के लालच में इन खतरनाक मकानों को छोड़ने को तैयार नहीं।
विज्ञापन

बजरंग, साधना, निर्मल, रिंकू और अनीता का कहना है कि मकान इतने खराब हैं कि छत से पानी टपकने पर उन्होंने पॉलिथीन लगा रखी है। छतों पर पेड़ उग आए हैं और दीवारें किसी भी समय गिर सकती हैं। इसके बावजूद उनका कहना है कि वे मकान खाली नहीं करेंगे, क्योंकि दूसरी जगह रहने का खर्च वहन नहीं कर सकते। वे इस सवाल पर चुप्पी भी साध लेते हैं कि जब महापौर ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का आश्वासन दिया है, तो वे जर्जर मकान क्यों नहीं छोड़ते? हैरानी की बात ये भी है कि इनमें से एक मकान में तो एक बीमार बुजुर्ग भी रहते हैं, जो अचानक हादसा होने पर भाग भी नहीं पाएंगे।
80 साल से किराएदार, कोर्ट में जमा करते हैं 11 रुपये किराया
बजरंग ने बताया कि उनका परिवार करीब 80 साल से इसी मकान में रह रहा है। उनके दादा-पिता भी यहीं किरायेदार थे। यह मकान महेश नामक व्यक्ति का था, जिनकी अब मौत हो चुकी है। संपत्ति विवाद अदालत में लंबित है और इसी कारण परिवार हर महीने का 11 रुपये किराया कोर्ट में जमा कर रहा है।
विज्ञापन

पेड़ हटाने का काम जारी
बुधवार को भी पेड़ हटाने का काम चलता रहा। पेड़ इतना विशाल था कि उसे काटने के लिए कई टीमें लगी थीं। कर्मचारियों के अनुसार, पूरा पेड़ हटाने में पूरा दिन लगना था, लेकिन दोपहर की बारिश के कारण काम दो घंटे रुका रहा।
नोटिस देकर कराई जाएगी मरम्मत
Iजर्जर मकानों में रहने वालों को नोटिस जारी किया जाएगा। पहली नोटिस पर मरम्मत न कराने पर दूसरा नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर जिला प्रशासन की अनुमति से मकान गिराने की कार्रवाई की जा सकती है।I
Iगौरव कुमार, नगर आयुक्तI

कैसरबाग में इसी स्थान पर गिरा था पेड़। लोगों ने बताई परेशानी।

Next
AU ऐप में पढ़ें