फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद दूसरे राज्य पहुंचे कई संक्रमित, सफर के दौरान संक्रमण फैलने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के बाद दूसरे राज्य पहुंचे कई संक्रमित, सफर के दौरान संक्रमण फैलने की आशंका
विज्ञापन

केस 1
बिहार के सीवान निवासी 50 वर्षीय संदिग्ध मरीज ने लखनऊ के निजी सेंटर में कोरोना जांच कराई। उसने लोकल पता दर्ज कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद टीम पहुंची तो पता चला कि मरीज बिहार पहुंच गया।
केस 2
कैंट निवासी महिला को 10 दिन पहले बुखार आया। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकली। पता चला कि महिला भोपाल चली गई है। फिक्र इस बात की है कि भोपाल तक के सफर में पता नहीं कितने लोग संक्रमित हुए होंगे।
विज्ञापन

हिमांशु अवस्थी
राजधानी में कोरोना जांच कराने के बाद दूसरे राज्य पहुंचने वाले संक्रमित मरीजों के ये दो मामले ही नहीं हैं।
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, 15 से 20 दिन पहले जांच कराकर गायब हुए करीब 50 संक्रमित मरीजों में से 15 से अधिक दूसरे राज्य पहुंच गए।
डर इस बात का है कि इन संक्रमित लोगों की लंबी यात्राओं के चलते बसों और ट्रेनों के जरिये संक्रमण की नई चेन बन गई होगी।
स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट के साथ मरीज का रिकॉर्ड भी संबंधित राज्यों को भेज दिया है। इससे पहले इन मरीजों को तलाशने में कोई जहमत नहीं उठाई गई।
निगेटिव आई रिपोर्ट, तब मिले मरीज
दूसरे राज्यों से राजधानी आने वाले कई लोग यहां जांच कराकर लौट गए। हालांकि, पॉजिटिव होने तक ये बस, ट्रेन व दूसरे संसाधनों से घर पहुंचे। दस से पंद्रह दिन बाद दोबारा जांच कराई गई तो पता चला कि रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोविड कंट्रोल रूम से कॉल जाने पर अब ये मरीज निगेटिव होने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में अफसर भी परेशान हैैं।
घर पर नहीं मिले मरीज तो होगा केस
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि सभी निजी पैथोलॉजी, सरकारी लैब को निर्देश दे दिया गया है कि नमूना देने बाद संदिग्ध मरीज जिला नहीं छोड़ सकेंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने बाद ही वे जिला से बाहर जा सकेंगे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने बाद वह घर न मिलने वालों पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यों को भेज दी जाएगी रिपोर्ट
सीएमओ डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि जिन मरीजों से संपर्क नहीं हो पा रहा था, उन्हें तलाश लिया गया है। कुछ अभी बचे हैं, इन्हें भी ट्रेस कर रिपोर्ट संबंधित राज्य को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें