फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर राहुल अमेठी पहुंचे, उधर कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़ी

Tue, 08 Oct 2013 08:28 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस समय राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे, लगभग उसी समय सपा मुख्यालय में कांग्रेस को झटके की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


अमेठी की जिला पंचायत अध्यक्ष कमला देवी समेत कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र चौधरी के समक्ष सपा में शामिल हो गईं।

चौधरी ने कांग्रेस छोड़कर आए सभी लोगों का स्वागत किया। कहा, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से उन्हें समाजवादी पार्टी की सदस्यता दी गई है। कमला देवी सपा की नीतियों और मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था जताई।
विज्ञापन

पढ़ें-'मोदी और अखिलेश हैं बड़बोले मुख्यमंत्री'
क्या सपा अमेठी और रायबरेली से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी, इस पर राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस संबंध में फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।

उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री का कहना है कि बदहाल कानून व्यवस्था और सरकारी की नाकामी से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सपा दूसरे दलों के लोगों को तोड़ रही है। सियासी लोगों को जोर जबरदस्ती सपा में आने को मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


यूपी की सियासत की और जानकारी के लिए क्लिक करें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें