फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बच्चे के जन्म की खुशी पर बांटे लड्डू खाने से 15 बच्चे बीमार, कई अस्पताल में भर्ती

Sat, 27 Apr 2024 03:34 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मेहंदीगंज इलाके में बच्चे के जन्म की खुशी पर बांटे गए लड्डू खाकर कई बच्चे बीमारी हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के मेहंदीगंज इलाके में बच्चे की खुशी के अवसर पर बांटे गए लड्डू खाने से 15 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी सहाना के घर में बच्ची का जन्म हुआ था जिसकी खुशी में सहाना ने बच्चों के बीच लड्डू का वितरण करवाया था। बताया जा रहा है कि लड्डू खाने के बाद बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई।

बच्चों को देर रात गंभीर हालत में बलरामपुर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कराया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। कुछ बच्चों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं, अभी भी करीब 9 बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं
सुमायरा (7), बिलाल (12), रिजा (5), ताहिरा (6), तलहा (9), हसनैन (2) और इंशाअल्लाह (10)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें