फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU: पोस्टमार्टम में नहीं खोला जाएगा सिर, स्कैनर से होगा काम, इसी तकनीक से हुआ राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम

Sat, 27 Apr 2024 03:21 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केजीएमयू के नए मोर्चरी भवन में इसको लेकर तैयारी चल रही है। अभी चोट न लगने पर भी पूरा सिर खोलना पड़ता है। इससे शव की स्थिति भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन
केजीएमयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजीएमयू में ऐसी तैयारी चल रही है कि मोर्चरी में हर शव का सिर न खोलना पड़े। सिर पर चोट न होने पर महज स्कैनर से ही काम चल जाए। पोस्टमार्टम हाउस के नए भवन में इसकी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


किसी भी असामान्य मौत के मामले में शव का पोस्टमार्टम कानूनी प्रक्रिया है। इसमें डॉक्टर पूरा शरीर खोलते हैं। सिर भी अलग कर मौत के कारणों की पड़ताल की जाती है। कई बार मौत का कारण लगभग साफ होता है पर पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया करनी पड़ती है। चीर-फाड़ से शव की स्थिति खराब होती है। इस वजह से कई बार मृतक के घरवाले पोस्टमार्टम से परहेज करते हैं। इसके विकल्प के रूप में स्कैनर की व्यवस्था होती है।

ये भी पढ़ें - जहां हुई नेहरू-गांधी की पहली मुलाकात, उस सीट पर समाप्त हुई कांग्रेस, सपा के खाते में गई सीट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्य कर में सालाना 44 करोड़ की मलाईदार कुर्सी के लिए मची होड़, 2210 करोड़ का है सालाना कलेक्शन
विज्ञापन


शरीर पर किसी प्रकार की चोट न होने पर शव को स्कैन किया जाता है। जरूरत पड़ने पर ही सिर या अन्य अंग को खोला जाता है। केजीएमयू में बनाए गए नए मोर्चरी भवन में आधुनिक तरीके से पोस्टमार्टम की योजना बनाई गई है। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है।

राजू श्रीवास्तव की कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मौत
मशूहर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम भी इसी तकनीक से दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ था। इसमें बिना किसी चीर-फाड़ के सीटी स्कैन, एमआरआई मशीन और स्कैनर से कुछ समय में ही उनका पोस्टमार्टम हो गया था। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें