फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बड़े उद्योगपति पीएम के सामने करेंगे निवेश प्रस्तावों का खुलासा: महाना

Fri, 02 Feb 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूजन करते मंत्री सतीश महाना।
विज्ञापन

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना व राज्यमंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही समिट की तैयारियों में तेजी आ गई है।

विज्ञापन


उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निवेश की आड़ में निजी हित साधने का आरोप लगाया। महाना ने भूमिपूजन के बाद कहा कि इन्वेस्टर समिट में देश के कई दिग्गज उद्योगपतियों के प्रतिनिधि पीएम नरेंद्र मोदी की सामने प्रदेश में निवेश योजनाओं का खुलासा करेंगे।

उन्होंने कहा कि यूपी अनुष्ठान, तीर्थयात्रा व पर्यटन में बेहद समृद्ध है। यहां जल संसाधन व उपजाऊ जमीन पर्याप्त मात्रा में हैं। लेकिन अब तक इसे देश-दुनिया में सही ढंग से पेश नहीं किया गया।
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों में प्रदेश की अपराध व भ्रष्टाचार के लिए ही चर्चा होती रही है। पूर्ववर्ती सरकारें निवेश के नाम पर निजी हितों को तवज्जो देती रहीं। इससे निवेशकों का भरोसा टूट गया था। योगी सरकार आने के बाद से माहौल बदला है।

सीएम खुद निवेशकों को आमंत्रित कर रहे हैं। महाना ने कहा कि जिस तरह की इन्वेस्टर्स समिट पिछली सरकारों में हुई, योगी सरकार अब तक उस तरह के छह रोड शो कर चुकी है। इन रोड शो में उद्योगपतियों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया मिली है।

उन्होंने कहा कि 22 फरवरी इन्वेस्टर्स समिट का आखिरी दिन नहीं होगा, बल्कि यह प्रदेश के औद्योगिक विकास की ओर पहला कदम होगा। इस समिट से प्रदेश में निवेश व रोजगार की बड़ी संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

औद्योगिक विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सरकार ने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान की सीधी पहल की है। मंत्रियों ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर आयोजन के सफलता की कामना की।

विज्ञापन

सिंगल विंडो से भुगतान: पांडेय

पूजन की रश्म अदा करते मंत्री सतीश महाना।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने बताया कि  प्रदेश में व्यापार आसान हो, इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए ही भुगतान, क्लीयरेंस, एनओसी और नक्शा पास करने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश में कारोबार को सहज बनाने के लिए 372 बिंदुओं के एजेंडे पर काम किया गया है। इसके तहत कॉमर्शियल कोर्ट भी शुरू कर दिए गए हैं। इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को लखनऊ की संस्कृति और औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण की झलक नजर आएगी। लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें