पूजन की रश्म अदा करते मंत्री सतीश महाना।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रदेश में व्यापार आसान हो, इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए ही भुगतान, क्लीयरेंस, एनओसी और नक्शा पास करने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश में कारोबार को सहज बनाने के लिए 372 बिंदुओं के एजेंडे पर काम किया गया है। इसके तहत कॉमर्शियल कोर्ट भी शुरू कर दिए गए हैं। इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को लखनऊ की संस्कृति और औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण की झलक नजर आएगी। लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।