फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताश खेल रहे पुलिसकर्मियों पर ‘लेडी सिंघम’ मंजिल सैनी ने लिया तगड़ा एक्शन

Fri, 22 Jul 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाजीपुर के सी ब्लॉक में सड़क किनारे खडे़ मॉर्डन कंट्रोलरूम (एमसीआर) के वाहन में ताश खेल रहे तीन पुलिसकर्मियों को एसएसपी मंजिल सैनी ने लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन


बुधवार को सोशल मीडिया में एमसीआर वाहन और ताश के पत्ते हाथ में पकड़े पुलिसकर्मी की फोटो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। एसएसपी ने बताया कि एएसपी एमसीआर दुर्गेश कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।

एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल हुई फोटो तीन दिन पुरानी है। इस फोटो में एमसीआर के वाहन पी-07 में एक पुलिसकर्मी को हाथ में ताश के पत्ते पकड़े बैठे दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों पुलिसकर्मियों के दर्ज किए गए बयान

पुलिसकर्मी इसी वाहन में खेल रहे थे ताश - फोटो : amar ujala
छानबीन कराने पर पता चला कि पी-07 वाहन में हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश सिंह के अलावा दो सिपाही बैठे थे। एसएसपी ने तीनों को लाइन हाजिर करते हुए एएएपी दुर्गेश कुमार को जांच के आदेश दिए। एएसपी का कहना है कि हेड कांस्टेबल सहित तीनों पुलिसकर्मियों को बुलाकर बयान दर्ज किए गए।

हेड कांस्टेबल का कहना है कि वह गाड़ी की सफाई कर रहा था तभी ताश की गड्डी मिल गई। वह गड्डी चेक कर रहा था न कि ताश खेल रहा था। एएसपी ने कहा कि जल्द रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें