फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आम की फसल, सब्जियों को 15 फीसदी हो सकता नुकसान

विज्ञापन
शहर में हुई बारिश।
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में सोमवार हुई बारिश व उससे पहले रविवार रात चली आंधी के कारण फल, फूल और सब्जियों की खेती को करीब 15 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच सकता है। जिला कृषि अधिकारी तेगबहादुर सिंह ने बताया कि जिले के मलिहाबाद, माल और सरोजनीनगर विकासखंड क्षेत्र में आम के बाग बहुतायत में हैं। बीकेटी क्षेत्र में केला के साथ जिले के लगभग सभी विकासखंडों में सब्जियों की भी खेती किसान करते हैं। आंधी के कारण दोनों ही फसलों को नुकसान पहुंचा है। यही स्थिति सब्जियों की है। उन्होंने बताया कि इन सभी फसलों को 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन

बागवानी को नुकसान पहुंचा है तो करें शिकायत
जिला कृषि अधिकारी तेगबहादुर सिंह ने बताया कि जिले में संशोधित एवं पुनर्गठित मौसम आधारित बीमा योजना लागू है। जिन किसानों ने इस योजना के तहत बीमा कराया है, वह बारिश और आंधी से बागवानी को पहुंचे नुकसान की शिकायत बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज करा सकते हैं।
पिछली बारिश से नुकसान वाले 223 किसानों मिलेगा बीमा लाभ
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इससे पहले हुई बारिश और आंधी में गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा था। इसमें से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने वाले 269 किसानों ने बीमा कंपनी को नुकसान की सूचना दी थी। 46 आवेदन रिजेक्ट हो गए हैं। शेष 223 किसानों की शिकायत के आधार पर सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इनमें से 10 किसानों के खाते में क्षति के मुताबिक भुगतान भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-

शहर में हुई बारिश।

शहर में हुई बारिश।

शहर में हुई बारिश।

शहर में हुई बारिश।

शहर में हुई बारिश।

शहर में हुई बारिश।

शहर में हुई बारिश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें