फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पॉलीटेक्निक चौराहा और कमता पर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
शहर में लगा जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। अयोध्या रोड पर किया गया डायवर्जन लोगों को राहत नहीं पहुंचा रहा है। सोमवार सुबह पॉलीटेक्निक चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दफ्तर जाने के लिए निकले लोगों को काफी देर तक जाम का सामना करना पड़ा। यही हाल दोपहर में शहीद पथ पर रहा। समिट बिल्डिंग के सामने वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


कमता पर भी यूटर्न व्यवस्था से ट्रैफिक का दबाव कम नहीं दिखा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी मुस्तैद तो दिखे, लेकिन लोगों को इसका खास लाभ नहीं मिला। सबसे ज्यादा दिक्कत भिक्षा मांगने वालों की वजह से हो रही थीं। भिक्षा मांगने वाली महिलाएं अचानक वाहन चालकों के सामने खड़ी हो जा रही थीं। उधर, सुबह कैंट इलाके में भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। बारिश के बाद अचानक ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी हुई। ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह यातायात का संचालन कर वाहनों को निकलवाया।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें