फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर : मेनका ने कई योजनाओं की दी सौगात, प्राइवेट प्रैक्टिस पर डॉक्टरों को चेतावनी

Wed, 26 Jun 2019 09:05 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
maneka gandhi
विज्ञापन
जिले के दौरे पर आईं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने बुधवार को जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन पर कई नागरिक सुविधाओं का लोकार्पण किया। अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के प्रति सचेत करते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सांसद मेनका गांधी ने सुबह जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने 108 एंबुलेंस के 10 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की प्राइवेट प्रैक्टिस की शिकायत पर सांसद ने डॉक्टरों को चेतावनी दी। कहा कि ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी व सीएमएस डॉ. वीबी सिंह को व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया है। 

रेलवे स्टेशन पर किया एस्केलेटर और लिफ्ट का लोकार्पण

स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी लिफ्ट व एस्केलेटर व प्लेटफार्म नंबर चार का लोकार्पण बुधवार को सांसद मेनका गांधी ने डीआरएम संजय त्रिपाठी की मौजूदगी में फीता काटकर किया। प्लेटफार्म नंबर चार के लोकार्पण के बाद सांसद ने पौधरोपण भी किया।

उन्होंने कहा कि स्टेशन पर लिफ्ट व एस्केलेटर का संचालन बहुत कम समय में शुरू हो गया है। रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर चार का संचालन शुरू होने से यहां से भी ट्रेनों की आवाजाही होगी। स्टेशन पर पेयजल की समस्या पर मेनका ने कहा कि पाइप लाइन में लीकेज था। उसे ठीक करवाया गया है। पेयजल से जुड़ीं समस्याएं एक सप्ताह में निस्तारित करवा दी जाएंगी।

डीआरएम ने कहा कि रेलवे स्टेशन की समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। हमारे लिए रेलयात्री व रेल कर्मचारी दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। स्टेशन यार्ड में वाटर सप्लाई की नई पाइप लाइन की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर आवंटन होने के बाद पुरानी पाइप लाइन के स्थान पर नई पाइप लगवाई जाएगी। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक एलएल मीना, सीएमआई ज्योति स्वरूप, अभिनय समेत रेलवे के अन्य कई स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।   
विज्ञापन

शिलापट में गड़बड़ हुआ पालिकाध्यक्ष का नाम 

रेलवे स्टेशन पर लोकार्पण के लिए रेलवे की ओर से जो शिलापट लगवाया गया था। उसमें नगर पालिका अध्यक्ष के नाम में त्रुटि कर दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल के स्थान पर बबिता अग्रवाल का नाम अंकित दिखा। शिलापट बनाने में की गई लापरवाही को लेकर स्टेशन पर चर्चा भी सुनने को मिली। 

28 करोड़ से शहर बनेगा स्मार्ट सिटी
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सांसद की ओर से पिछले दौरे में दिए गए निर्देश के बाद अधिकारियों ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक शहर को स्मार्ट सिटी बनाने पर करीब 28 करोड़ रूपये का खर्च आएगा। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि योजना के तहत शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए पटरी-गुमटी दुकानदारों को ओवरब्रिज के नीचे दुकान बनाकर व्यवस्थित किया जाएगा।

योजना पर सांसद ने बुधवार को अधिकारियों के साथ चर्चा की। शासन से राशि का बंदोबस्त करवाया जा रहा है। बैठक व लोकार्पण कार्यक्रम के बाद दोपहर को मेनका दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, डॉ. एमपी सिंह, करूणा शंकर द्विवेदी, सीताशरण त्रिपाठी, प्रवीण अग्रवाल, सुशील त्रिपाठी, बबिता तिवारी, पूजा कसौंधन, इंद्रदेव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें