फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इटौंजा टोल के पास से हटेगी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एनएसएआई की जमीन पर कब्जा करके वर्षों से चल रही अवैध मंडी हटाई जाएगी। शुक्रवार शाम चार बजे एनएचएआई की टीम के साथ एसडीएम सतीश चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने देखा कि आवारा मवेशी सब्जियों के लिए हाईवे पर आ जाते हैं, जिससे वाहन हादसों का शिकार होते हैं। साथ ही यहां डिवाडर पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग भी दुघर्टनाएं कराती है। कुछ लोगों मंडी में आढ़तियों से जमीन के हिसाब से वसूली भी करते हैं। इतना ही नहीं सुबह चार से दस बजे तक टोल के पास से इटौंजा की ओर 300 मीटर में जाम भी बना रहता है। इसमें ट्रक से लेकर वीवीआईपी तक फंसते हैं। एनएचएआई के अधिकारी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि अब तक 150 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। पुलिस आयुक्त लखनऊ से अतिक्रमण हटाने के लिए एक कंपनी पीएसी बल की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें