फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफक कर बोला पिता, सोचा नहीं था कभी उठानी पड़ेगी बेटे की अर्थी

Sat, 16 Jul 2016 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अनुपम ‌मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निगोहां क्षेत्र में शुक्रवार को ईयर फोन लगाकर गाना सुनते हुए रेल ट्रैक पार करना अनुपम मिश्रा (28) को भारी पड़ गया। इस दौरान वहां से गुजरी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन करके शव मॉर्च्युरी भिजवाया है। पुलिस के मुताबिक, निगोहां के शेरपुर लवल गांव निवासी विकास भवन में तैनात प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा का बेटा अनुपम एमबीए करने के बाद एक चाय कंपनी में कार्यरत था। 

सुबह करीब छह बजे वह ड्यूटी के लिए घर से निकला था। वह ईयर फोन लगाकर गाना सुनते हुए जा रहा था। शेरपुर लवल भट्ठे के सामने रेलवे लाइन पार करने लगा। इस बीच ट्रेन आ गई। 
विज्ञापन


यह देख लोगों ने शोर मचाया लेकिन, तब तक वह ट्रेन की चपेट में आ चुका था। पुलिस ने उसके पास मिले फोन से घरवालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन बेटे का शव देखकर रोने-पीटने लगे। 
विज्ञापन

युवक की है एक साल की बेटी

ईयर फोन - फोटो : demo pic
पत्नी मृदुला का रो-रोकर बुरा हाल था। युवक की एक साल की बेटी भी है। अनुपम की मौत की खबर सुबह गांव पहुंची तो सन्नाटा पसर गया। लोगों ने बताया कि अनुपम सरल स्वभाव का था। 

हादसे की सूचना पर अनुपम के दोस्त व कंपनी के साथी कर्मचारी मॉर्च्युरी पहुंचे। वीरेंद्र मिश्रा के कंधे पर जब बेटे की अर्थी उठी तो वह फफककर रोने लगे। वे बोले कि जिंदगी में कभी सोचा नहीं था कि बेटे की अर्थी उठानी पड़ेगी।

ये सावधानी बरतें 
- फोन पर बात करते वक्त रेलवे लाइन न पार करें
- ईयर फोन लगाकर गाना सुनते रेल ट्रैक से न गुजरें 
- रेल ट्रैक पार करने से पहले दाएं-बाएं देख लें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें