केजीएमयू ट्रामा सेंटर में तैनात नर्स से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। कुलसचिव ने आरोपी को निलंबित कर चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय से अटैच कर दिया है। मामले की जांच फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष और विशाखा कमेटी अध्यक्ष प्रो. सुनीता तिवारी को सौंपी गई है।
ट्रॉमा सेंटर के जनरल सर्जरी विभाग के तहत आरएसओ वार्ड है। यहां संविदा पर कार्यरत स्टाफ नर्स का आरोप है कि वह 27 मार्च को ड्यूटी पर आई और नर्सिंग स्टेशन पर मरीजों से जुड़ा काम निपटा रही थी।
इसी दौरान वार्ड इंचार्ज ने उसे पकड़ लिया और जबरन खींचने लगा। खुद को किसी तरह छुड़ाकर वह भाग निकली। उसने वार्ड इंचार्ज की हरकतें मोबाइल में कैद करने की कोशिश भी की।