गोंडा के थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान आरोपी युवक ने किशोरी की अश्लील वीडियो व फोटा बना ली। किशोरी को आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। घर पहुंचकर किशोरी ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई।
किशोरी के चाचा ने मामले में थाना वजीरगंज में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी के चाचा ने थाना वजीरगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि थाना क्षेत्र के परसहवा गांव के रहने वाले अमर पांडेय ने 23 अप्रैल की दोपहर उसकी भतीजी को फोन करके बालेश्वरगंज बाजार बुलाया और अपहृत करके बाइक से अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के दौरान उसकी भतीजी का अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। इसके बाद 24 अप्रैल की दोपहर बालेश्वरगंज बाजार के पास छोड़ उसकी भतीजी को छोड़ते हुए धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो और फोटो वायरल करके उसे जान से मार देगा। किशोरी के चाचा ने थाना वजीरगंज में अमर पांडेय के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।