फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर तमंचे के साथ फोटो डालना युवक को पड़ गया भारी, भेजा गया जेल

Thu, 06 Dec 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सोशल साइट पर तमंचे के साथ डाली गई फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीतापुर में फेसबुक पर तमंचे के साथ युवक को अपनी फोटो अपलोड करना महंगा पड़ गया। एसपी ने उसकी वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए पिसावां पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बाद में गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


फेसबुक पर एक युवक ने तमंचे के साथ अपनी फोटो अपलोड की थी। कुछ लोगों ने यह फोटो वाट्सअप ग्रुप में वायरल कर दी। इस फोटो के वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी प्रभाकर चौधरी ने वायरल फोटो की जांच कराई तो युवक की पहचान सूरज निवासी बरगांवा थाना पिसावां के रूप में हुई।

इसके बाद एसपी ने पिसावां एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने बुधवार की सुबह बरगावां स्थित सूरज के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सूरज ने फेसबुक पर अपनी फोटो खुद अपलोड करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि तमंचा उसे पड़ा मिला था।
विज्ञापन


जिस आईडी पर फोटो अपलोड की गई वह फेक थी। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि सूरज के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें